फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत कौर के केस में खुलासा: सुल्तानपुर लोधी में किया था पाकिस्तान जाने का आवेदन, नंबरदार ने की थी सिफारिश

Mon, 17 Nov 2025 09:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/पटियाला

सार

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए सिख जत्थे में पंजाब के कपूरथला की महिला सरबजीत कौर ने पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया था। 
विज्ञापन
सरबजीत काैर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह करने के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि महिला ने सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा साहिब में जत्थे के साथ जाने के लिए आवेदन किया था। वहां इलाके के नंबरदार ने उसकी सिफारिश और वहां रहने की शिनाख्त की थी कि महिला सर्बजीत कौर गांव अमानीपुर की रहने वाली है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी की शिरोमणि कमेटी की सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही का कहना है कि हम किसी के चरित्र या उसके रहन सहन की जांच नहीं कर सकते। हमारा काम सिर्फ आवेदन लेकर उसे आगे प्रकिया में डालना है। इसी प्रक्रिया में अमानीपुर गांव की सरबजीत कौर ने अपना पासपोर्ट जमा करवाया। 

एसजीपीसी सदस्य ने बताया कि नंबरदार ने सरबजीत को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की थी और कहा था कि वो सरबजीत के गांव गए थे और गांव में रहने की पुष्टि की। इसके बाद फाइल एसजीपीसी मुख्यालय को भेजी गई। बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने साफ किया कि सरबजीत कौर को पाकिस्तान भेजने के लिए नंबरदार ने ही सिफारिश की थी। सरबजीत की फाइल कभी वापस नहीं आई और न ही इसमें किसी तरह की कोई गलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर कई आपराधिक मामले दर्ज

आखिरकार नंबरदार ने सिफारिश क्यों की इसे लेकर जांच शुरू हो चुकी है। महिला पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसके बारे में आसपास के कई गांवों को जानकारी थी। इसके बावजूद नंबरदार ने इस मामले में सिफारिश कर दी। एडवोकेट राजेश शर्मा का कहना है कि नंबरदार का काम प्रार्थी का अता पता तस्दीक करना होता है और इस बात की गवाही देनी होती है कि वह प्रार्थी को जानता है, वह इसी पते पर रहता है। आगे प्रार्थी के चरित्र व आपराधिक रिकार्ड की जांच का काम एजेंसियों का होता है।

हर श्रद्धालु के रिकाॅर्ड की अच्छे से जांच करे एसजीपीसी: चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को चाहिए कि जत्थों में भेजे जाने वाले हर महिला व पुरुष के पुराने रिकाॅर्ड को अच्छी तरह से जांच करके ही उन्हें पाकिस्तान में गुरु धामों के दर्शनों के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। शिअद आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नछतर सिंह गिल के बारे में उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर गलत पोस्टें डाल रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई है। अकाली दल की ओर से गैंगस्टरों को चुनाव में टिकटें दी जाती हैं। ऐसे में सुखबीर सिंह बादल किस तरह से पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर उंगली उठा सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते कहा कि जब देश का राजा अहंकारी हो जाता है, तो वह किसी की नहीं सुनता। वही काम मोदी कर रहे हैं। वह विरोधी पार्टियों की सत्ता वाले राज्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें