फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मोर्चे में शामिल होने जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
किसान कर्मजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
भवानीगढ़ के नजदीकी गांव कपियाल से दिल्ली जा रहे जत्थे में शामिल एक किसान की रास्ते में अचानक सेहत बिगड़ने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह कपियाल ने बताया कि किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए रविवार को गांव कपियाल से जत्था रवाना हुआ था। जत्थे में शामिल नौजवान कर्मजीत सिंह की गांव अकबरपुर के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक का दोपहर बाद गांव के श्मशानघाट में संस्कार कर दिया गया। मृतक पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। वह डेढ़ एकड़ जमीन का मालिक था। किसान नेता गुरमीत सिंह कपियाल, प्यारा सिंह, जसविंदर सिंह, संतपाल सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह के अलावा सरपंच जरनैल सिंह ने परिवार का कर्ज माफ करने और एक सदस्य को नौकरी व कम से कम दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें