फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फी, दूध, दही, सरसों के तेल के सैंपल फेल

Mon, 04 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
foods - फोटो : getty images
विज्ञापन
शहर के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट का उल्लंघन करने पर एडीसी डॉ. ऋषि पाल सिंह ने लाखों का जुर्माना किया है। साथ ही एडीसी ने साफ किया है कि एक्ट का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अदालती आदेश जारी करते हुए एडीसी ने जानकारी दी कि पिछले दिनों अधिकृत अधिकारी मनोज खोसला और सेहत विभाग की टीम ने शिवपुरी रोड पर भगत डेयरी से दूध का सैंपल, न्यू माधोपुरी में नारंग डेयरी से दही का सैंपल, घुमार मंडी स्थित ढोडा स्वीट्स से खोए की बर्फी का सैंपल, संगत रोड पर अमर शॉप से सरसों के तेल का सैंपल और सलेमटाबरी में लक्ष्मी स्वीट्स से पनीर का सैंपल लिया था।

लैब जांच में सारे उत्पाद मानकों पर खरा नहीं उतरे। लिहाजा भगत डेयरी को दो लाख रुपये, नारंग डेयरी को दो लाख रुपये, ढोडा स्वीट्स को डेढ़ लाख रुपये, अमर शॉप को एक लाख रुपये और लक्ष्मी स्वीट्स को 25 हजार रुपये (कुल सवा पांच लाख रुपये) जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें