फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करेगी शिअद सरकार : बादल

Tue, 03 Nov 2026 04:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर ने व्यापारियों-उद्योगपतियों संग की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब/नाभा। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि अगली अकाली दल सरकार बनने पर मेड इन पंजाब उत्पादों के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाएगा। यह कोटा सभी सरकारी खरीद में लागू होगा, जिसका उद्देश्य राज्य के उद्योगों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब और नाभा में व्यापारियों तथा उद्योगपतियों के साथ बैठकों के दौरान ये प्रमुख घोषणाएं कीं।
बादल ने कहा कि पंजाब के व्यापार और उद्योग को मजबूत करना उनकी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अगली अकाली दल सरकार नई औद्योगिक इकाइयों को राज्य जीएसटी अपने पास रखने की सुविधा देगी। उद्योगों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र को पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। एक राहत योजना भी दोबारा शुरू की जाएगी। इस योजना से व्यापारियों को हिसाब-किताब की जटिलताओं से राहत मिलेगी। वे एकमुश्त कर का भुगतान करके अपनी देनदारियां पूरी कर सकेंगे। बादल ने दावा किया किसरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने सरहिंद में एक हजार एकड़ जमीन पर औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। बादल के अनुसार, इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अपनी मांगें रखीं। ट्रक बिल्डर संघ ने सड़क कर में कमी करने की मांग की। फतेहगढ़ साहिब आढ़तिया संघ के साधु सिंह भटमाजरा ने कमीशन एजेंटों के लिए 2.5 फीसदी कमीशन सुनिश्चित करने की मांग की। पेट्रोलियम डीलर्स संघ के संदीप शर्मा ने वस्तु एवं सेवा कर को तर्कसंगत बनाने की अपील की। सुनार संघ के चरनजीत सहदेव ने पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें