फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में युवक से लूट: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक सवार को रोका, मारपीट के बाद पिस्तौल दिखाकर छीने पैसे

Mon, 23 Nov 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव

सार

कोठे खजूरा का रहने वाला गुरप्रीत सिंह किसी काम से गांव गुडे जा रहा था। अलीगढ़ के नजदीक तीन लोगों ने उसे रोका और खुद को पुलिसकर्मी बता चेकिंग के बहाने अपने साथ खाली जगह पर ले गए।
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव और आसपास के इलाकों में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस एक वारदात को सुलझाने में जुटती है तो कुछ समय बाद लुटेरे दूसरी घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे देते हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला उस समय सामने आया, जब तीन लोगों ने बाइक सवार युवक को रास्ते में घेर लिया। लुटेरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहले उसे रोकने का बहाना बनाया और फिर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी कोठे खजूरा ने बताया कि वह अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में गांव गुडे की तरफ जा रहा था। जब वह अलीगढ़ के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से तीन व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने उसका बाइक रोक लिया और कहा कि पुल के नीचे से मत जाना, वहां उनका ट्रैप लगा हुआ है और उसके बाइक का नंबर भी ट्रेस हुआ है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपनी कमीज ऊपर उठाकर उसे पिस्तौल दिखाई और चेकिंग का बहाना बनाकर अपने साथ खाली जगह पर ले गए।

पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पिस्तौल और उसकी गोलियां दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उससे 5 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
लूट की शिकायत मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना सिटी-2 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर अलीगढ़ तक के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान संबंधी कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन


थाना सिटी-2 के प्रभारी आत्मा सिंह ने बताया कि पुलिस को लूटपाट संबंधी शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें