फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: देर रात घर में घुसे लुटेरे, पति-पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा; नकदी और सामान लूटकर फरार

Tue, 14 Jul 2026 12:48 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना

सार

घटना ने एक बार फिर खन्ना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
खन्ना में घर में चाेरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना में देर रात करीब डेढ़ बजे रूप नगर, गली नंबर-2 के एक घर में अज्ञात लुटेरे घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद अमन कटारिया ने बताया कि लुटेरे अमन मोदी नामक व्यक्ति के घर में घुसे। परिवार के 22 वर्षीय बेटे के अनुसार, सबसे पहले बदमाश उसके कमरे में पहुंचे और उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके माता-पिता अपने कमरे से बाहर आए तो लुटेरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बेरहमी से पीटा। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद दादा-दादी ने जोर-जोर से आवाजें लगानी शुरू कर दीं, जिसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। हमले में घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लुधियाना ले जाया गया है। 

घटना ने एक बार फिर खन्ना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


सिटी थाना के प्रभारी तरविंदर कुमार बेदी ने कहा कि हर पहलू पर जांच कर रहे हैं जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। अमन मोदी और उसकी पत्नी के बयान के लिए पुलिसकर्मी अपोलो हॉस्पिटल लुधियाना गए हैं। वारदात उस समय हुई जब डीआईजी संदीप गोयल खुद दोराहा में देर रात सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्त और थानों की चेकिंग कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें