फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो से फुलका का शक्ति प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में एचएस फूल्का रोड़ शो निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आम आदमी पार्टी की तरफ से 2017 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के एलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को हलका दाखा से पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील एचएस फुलका ने लुधियाना से दाखा और छपार तक रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


फिरोजपुर रोड स्थित एमबीडी मॉल के पास शुरू हुए रोड शो में 100 से अधिक कारें शामिल थी। रोड़ शो फिरोजपुर रोड से होते हुए हलका दाखा में संपन्न हुआ। इस दौरान फूलका ने दाखा और छपार में अपना चुनावी आफिस खोला। फिरोजपुर रोड पर बड़ी गिनती में कार स्कूटर रोड शो में शामिल हुए। जिस कारण वहां ट्रैफिक जाम हो गया।

इस रोड पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फुलका 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसमें फुलका को दो लाख 18 हजार से अधिक वोट मिले थे। उनको सबसे अधिक वोट जगरांव और दाखा हलके से मिले थे। दाखा में नशे के मुद्दे के कारण लोगों ने फुलका का खुलकर समर्थन किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी रोड शो के दौरान फुलका का सभी गांव वासियों ने सम्मान किया। बद्दोवाल से ही सम्मान करने का सिलसिला शुुरू हो गया था। लोग सड़कों पर हार लेकर खड़े थे। फुलका खुली जीप में बैैठे थे और उनके पीछे कारों का काफिला था। फुलका ने कहा कि पार्टी ने जो सेवा सौंपी है, उसे तन-मन से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टी ही आम लोगों का शोषण करती आई हैं। अब समय आ गया है कि लोग इन सियासी नेताओं के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने इन पार्टी को भगाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें