फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्ट्रीम में टाॅप पर लड़कियां

Sat, 21 May 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएससी द्वारा घोषित बारहवीं के नतीजे में लड़कियों ने फिर से कमाल कर दिखाया है। बीसीएम स्कूल दुगरी की छात्रा नवदीप कौर और ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल जालंधर बाईपास के छात्र रोहन जैन ने नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लुधियाना में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


रोहन के पिता कंबल की फैक्ट्री चलाते हैं और माता अनीता जैन हाउस वाइफ हैं। रोहन कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहता है। जेईई मैन्स में उन्होंने 208वां रैंक हासिल किया था। अब वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा है। 

नवदीप कौर की प्रथम आने की खुशी अधूरी रही। उनकी दादी का अभी निधन हुआ है। नवदीप ने कहा कि अगर आज दादी साथ होतीं तो खुशी दोगुनी हो जाती। नवदीप कौर के पिता भूपिंदर सिंह कनाडा में रहते हैं। माता बलजीत कौर सरकारी स्कूल में लेक्चरार हैं। नवदीप कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है। जेईई मैन्स में 142वां रैंक हासिल किया था, लेकिन एडवांस के लिए अप्लाई नहीं किया। 
विज्ञापन


मेडिकल में सिमर सचदेवा अव्वल 
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल सराभा नगर की छात्रा सिमर सचदेवा ने मेडिकल में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सिमर न्यूरो सर्जन बनना चाहती है। उसके पिता डॉ. गुरिंदर सचदेवा मनोचिकित्सक हैं जबकि माता डॉ. हरलीन सचदेवा चिकित्सक हैं। 

आरबीआई गवर्नर बनना चाहती है कॉमर्स की टॉपर 
वहीं कॉमर्स में 98.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉप करने वाली सेक्रेड हार्ड कान्वेंट स्कूल सराभा नगर की छात्रा मुदिता बंसल आरबीआई की गवर्नर बनना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार पिता 100 के नोट पर गवर्नर के साइन दिखा रहे थे। तभी से दिल में आया कि आरबीआई गवर्नर बनने की चाहत है। मुदिता बैडमिंटन की खिलाड़ी रह चुकी है लेकिन परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए उसने खेलना भी छोड़ दिया। 

आर्ट्स में टॉपर बनीं जाह्नवी कोचर 
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल सराभा नगर की छात्रा जाह्नवी ने आर्ट्स में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। उसके पिता चरनजीत सिंह बिजनेस मैन और माता सोनिया कोचर डाइटिशियन हैं। जाह्नवी एलएलबी आर्मी लॉ कॉलेज मोहाली से करना चाहती है। वह एलएलबी के साथ साथ आईएएस की तैयारी भी करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें