फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार अध्यापक ने बच्ची की मौत के पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 09 May 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बीएड टेट पास एक बेरोजगार अध्यापक ने अपनी सात माह की बेटी की मौत के लिए जिला पुलिस को जिम्मेवार ठहराया है।  
विज्ञापन


फाजिल्का निवासी संदीप सिंह के साथी रघुवीर सिंह ने बताया कि रविवार को जब उनकी बेरोजगार बीएड टेट पास यूनियन बठिंडा में रोष प्रदर्शन कर रही थी तो उसमें संदीप सिंह भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने संदीप सिंह को अन्य साथियों समेत हिरासत में ले लिया और उनका मोबाइल फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संदीप सिंह अपनी बीमार सात माह की बच्ची जसपीत कौर को घर में छोड़कर रोष प्रदर्शन में शामिल हो गए। रघुवीर सिंह ने बताया कि जब संदीप सिंह की बच्ची ज्यादा बीमार हो गई थी तो उनकी पत्नी ने फोन लगाया, जो बंद आ रहा था। इसके चलते बच्ची को समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यूनियन के नेताओं ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता और बच्ची के पिता को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें