फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला में किसानों के समर्थन में उतरीं धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में सोमवार को इलाके की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। बाद में प्रधानमंत्री के नाम एक मांगपत्र प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान किसानों ने धर्मनिरपेक्षता के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और किसानों व मीडिया कर्मियों के खिलाफ दर्ज मामले तुरंत रद्द किए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि उक्त कानून केवल किसानों के हितों के उलट नहीं हैं बल्कि हर वर्ग प्रभावित होगा। इससे आर्थिक शोषण होगा। बड़ी कंपनियां मनमर्जी के दाम पर जींस बेचेंगी और किसानों से मनमर्जी के दाम पर खरीद करेगी। किसान प्रतिनिधियों ने सभी वर्गों से दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की। किसानों ने कहा कि दिल्ली चलो, मोरचा मल्लो। इस मौके पर गोबिंद सिंह, प्रितपाल सिंह हांडा, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह कैंची, ज्ञान सिंह, हरपाल सिंह, यादविंदर सिंह, काका सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें