फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ड के पैसे रिफंड करने के नाम पर ठगी मारने वालों का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ऑन लाइन ठगी करने के मामले महानगर में लगातार बढ़ रहे हैं। महानगर में ऐसा मामला सामने आया है रिचार्ड के पैसे रिफंड करने के नाम पर सिविल लाइंस निवासी डॉ. भवनीता लेखी के बैंक खाते से करीब 70 हजार रुपये पार कर दिए। डॉ. लेखी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। जांच में पता चला कि ठगी करने वाले पश्चिम बंगाल और गुजरात के हैं। पुलिस ने थाना डिवीजन आठ में पश्चिम बंगाल के जामताला निवासी अरधेंधु अधिकारी, दुर्गापुर निवासी सैदूल इस्लाम औैर गुजरात के अहमदाबाद स्थित आदित बंगला निवासी गांधी समित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी डॉ. भवनीता लेखी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपने नंबर पर 558 रुपये का रिचार्ज किया था। रिचार्ज हुआ नहीं लेकिन उनके बैंक खाते में से पैसे कट लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत निजी फोन कंपनी के कस्टमर केयर पर दर्ज करवा दी। अगले दिन डॉ. लेखी को काल आई कि वह फोन कंपनी का अधिकारी बोल रहा है।
आरोपी ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके पैसे रिफंड हो जाएंगे। उसने डॉ. लेखी को टीम वेवर नाम का एप डाऊनलोड करने को कहा। आरोपी के कहने पर डॉ. लेखी ने गूगल एप से अपने मोबाइल नंबर पर एक रुपये का रिचार्ज किया। बाद में उन्होंने निजी कंपनी के एप से दस रुपये का रिचार्ज कर लिया। इसके बाद उनके बैंक से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें