फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने ही नाबालिग से किया

Sat, 28 Dec 2013 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर रोड इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुराचार किया। दुराचार करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


जब पीड़ित के परिजन घर आए तो उसने सारी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने तुरंत थाना डिविजन सात पुलिस को सूचित किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर उनके पड़ोसी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई। आरोपी अशोक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह उसे भी अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि पीड़ित के पिता मजदूरी करते हैं। पीड़ित इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है।

शुक्रवार को पीड़ित के परिजन बाहर गए हुए थे। पीछे से युवती घर में अकेली थी। आरोपी मौका देख उनके घर में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

जाते हुए आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी। जब पीड़ित के परिजन आए तो उसने सारी बात उन्हें बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें