फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को करेगी साकार : डॉ. रमेश पोखरियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने वीरवार को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो-दिवसीय आभासी अंतरराष्ट्रीय अखंड सम्मेलन एडुकोन का शुभारंभ किया। यह समारोह में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूपीबी) के कुलपति प्रो. राघवेंदर प्रसाद तिवारी और ग्लोबल एजूकेशन रिसर्च एसोसिएशन (जीईआरए) के संरक्षक डॉ. महेंद्र शोधा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा।
विज्ञापन

सम्मेलन का विषय ‘एनविजनिंग एजूकेशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग यूथ टू रि स्टोर ग्लोबल पीस’ है। सम्मेलन में इंग्लैंड, कनाडा, थाईलैंड, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया, भूटान और भारत के शिक्षाविद् , विद्वान, नीति निर्माता और शोधार्थी एडुकोन के उप-विषयों पर लगातार 31 घंटे मंथन करेंगे। भारत में अपनी तरह का यह पहला सम्मेलन है, जहां 31 घंटे तक बिना रुके विश्व भर के शिक्षाविद्, विद्वान एवं शोधार्थी समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर निरंतर संवाद करेंगे। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगी। हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रमिक कार्यान्वयन के लिए अपने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें