फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता श्रम, टेक्सटाइल व स्किल डेवलपमेंट पर समिति के लिए मनोनित

Tue, 09 Dec 2025 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब से राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को श्रम, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट पर संसदीय स्टैंडिंग समिति के लिए मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब से राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को श्रम, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट पर संसदीय स्टैंडिंग समिति के लिए मनोनीत किया गया है। यह समिति देश के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों से जुड़े नीतिगत मुद्दों और सुधारों की समीक्षा करने वाली प्रमुख संसदीय इकाई है।
विज्ञापन


ट्राइडेंट समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन राजिंदर गुप्ता एक प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी के रूप में विख्यात हैं। विनिर्माण, वैश्विक व्यापार और कार्यबल विकास जैसे क्षेत्रों में उनके दशकों के अनुभव से समिति को महत्वपूर्ण औद्योगिक दृष्टिकोण प्राप्त होने की उम्मीद है। विशेषकर ऐसे समय में जब भारत का वस्त्र क्षेत्र अमेरिकी शुल्क दबाव तथा कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए मज़बूत कौशल ढाँचों की आवश्यकता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उद्योग जगत में नेतृत्व के साथ-साथ गुप्ता शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसी सामाजिक पहलों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी बहुआयामी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें