फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दुबई से सोना लाने की सूचना पर रेहड़ी संचालक के घर दबिश

Sat, 04 Mar 2023 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्टम विभाग ने छानबीन के बाद दस्तावेज कब्जे में लिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीलुधियाना/खन्ना। तस्करी के जरिये दुबई से खन्ना सोना लाने की सूचना पर चंडीगढ़ और लुधियाना कस्टम विभाग की टीमों ने रेहड़ी लगाते खन्ना के गुरबचन कॉलोनी निवासी सूरज के घर दबिश दी है। कस्टम विभाग की सहायक आयुक्त मीना शर्मा के नेतृत्व में दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि खन्ना का सूरज रेहड़ी लगाता है और सोने की तस्करी के सिलसिले में 22 फरवरी को दुबई गया था। हालांकि वह खुद नहीं मिला। उसके घर से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के मामले में खन्ना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद विभाग ने सूरज के घर दबिश दी। सूरज की पत्नी कोमल ने बताया कि वह यह कहकर घर चला गया था कि उसके दोस्त की यूपी में शादी है। 22 फरवरी को सूरज घर से निकला था। व्हाट्सएप के जरिये सूरज से बात करते थे। दो दिन से उसका फोन बंद था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें