फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग रेस में मंडिआणी का बुलेट सबसे तेज दौड़ा

Sat, 06 Feb 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ओलंपिक के नाम से मशहूर किलारायपुर खेल मेले में कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। डॉग रेस में गांव मंडिआणी का बुलेट सबसे तेज दौड़ा। गुजरावांल का फोर्ड दूसरे और मालेरकोटला का स्टॉर फिन मैक तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट वुमन में पटियाला की मनप्रीत कौर पहले, जालंधर की हरकीरत कौर दूसरे और जालंधर की गुरलीन कौर तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर वुमन दौड़ में पटियाला की नीलू यादव पहले, बठिंडा की जसप्रीत कौर दूसरे और संगरूर की नरजोत कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


लड़कों के सीनियर वर्ग में शॉटपुट प्रतियोगिता में तेजिंदरपाल सिंह पहले, जगरुप सिंह दूसरे और गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट लड़कों में फतेहगढ़ साहिब का परविंदर सिंह पहले, पटियाला का अर्शदीप सिंह दूसरे और जालंधर का सुनील तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर वुमन में पटियाला की प्राची पहले, पटियाला की नीलू यादव दूसरे और बठिंडा की वीरपाल कौर तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर पुरुष वर्ग में पटियाला का अर्शदीप सिंह पहले, पटियाला का नरिंदर सिंह दूसरे और ललतो कलां का रणजोध सिंह तीसरे स्थान पर रहा।

100 मीटर दौड़ (पुरुष) में अर्शदीप सिंह पहले, नरिंदर सिंह दूसरे और सेना सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की लांग जंप में वीरपाल कौर पहले, जसपाल कौर दूसरे और सुखविंदर कौर तीसरे स्थान पर, जबकि लड़कों के लांग जंप मुकाबले में गुरदास सिंह पहले, बलजिंदर सिंह दूसरे और सोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहा। भगवंत मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी (मैन) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यू गुरदासपुर हॉकी क्लब ने गवर्नमेंट स्कूल किलारायपुर को 1-0 से, ग्रेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन किलारायपुर ने छाजरी को 1-0 से, हंसकलां क्लब ने जरखड़ अकादमी को 6-4 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन


दो मील साइकिल रेस में लुधियाना का हरसिमरनजीत सिंह पहले, हरजीत सिंह दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ (मैन) में खन्ना का जगदेव सिंह पहले, लुधियाना का बलजीत सिंह दूसरे और मलतुआना का तेजपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 70-75 वर्ग (पुरुष) में हुई 100 मीटर दौड़ में अमृतसर का अजीत सिंह पहले, पटियाला का मुखतर सिंह दूसरे और फगवाड़ा का अवतार सिंह तीसरे स्थान पर रहा।

पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल सुखचरण सिंह ने किलारायपुर के मैदान में पैराग्लाइडिंग कर सबकों अचंभित कर दिया।
खेल मेले की शोभा बढ़ाने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार गुरदास मान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यमला जट्ट का बेटा जसदेव यमला डीएमसी में दाखिल है। कलाकार समाज की धरोहर है। सरकार को चाहिए कि वह भी जसदेव की मदद के लिए आगे आए।

आज बैल दौड़ाक करेंगे प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बैल गाड़ियों की दौड़ पर लगाई गई पाबंदी के रोष में बैल दौड़ाक किलारायपुर के मैदान में रोष प्रगट करेंगे। बैल दौड़ाकों ने बताया कि सात फरवरी को बैल दौड़ाक अपने बैलों के साथ मैदान में उतरेंगे और मैदान का चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें