फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार में दो बहनों ने छीना पर्स: बाइक सवार लुटेरों ने की वारदात, लगातार हो रही वारदात से दहशत

Thu, 01 Oct 2026 08:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

पीड़ित बिमलजीत कौर और हरप्रीत कौर अजीतसर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांगपुर, मुल्लांपुर में अध्यापक हैं। बुढेल गांव और घुमाण चौक के बीच बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने उनका पर्स झपटा और बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सुधार के अधीन क्षेत्र में महिलाओं को लगातार निशाना बना रहे बाइक सवार लुटेरों ने बुधवार को दो अध्यापक बहनों से लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


बुढेल गांव और घुमाण चौक के बीच हथियारबंद बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रही दोनों बहनों की एक्टिवा रुकवाई और धमकाकर उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में विद्यार्थियों की करीब 15 हजार रुपये फीस, दोनों के मोबाइल फोन तथा स्कूल और निजी दस्तावेज थे। 

पीड़ित अध्यापक बहनें बिमलजीत कौर और हरप्रीत कौर निवासी नानक मोहल्ला पत्ती गिल, सुधार ने बताया कि वे अजीतसर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांगपुर, मुल्लांपुर में अध्यापक हैं। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। बुढेल गांव और घुमाण चौक के बीच पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और एक्टिवा रोकने की धमकी दी। हथियार दिखाकर धमकाए जाने के बाद उन्होंने स्कूटी रोक दी। इसी दौरान लुटेरों ने उनका पर्स झपटा और बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


 पीड़ितों के अनुसार पर्स में स्कूल विद्यार्थियों की करीब 15 हजार रुपये फीस के अलावा मोबाइल फोन, स्कूल से संबंधित जरूरी कागजात और निजी दस्तावेज थे। घटना के बाद उन्होंने थाना सुधार में शिकायत दर्ज कराई। 

इससे पहले 25 सितंबर को सुधार बाजार में घुमाण लिंक रोड के पास स्थित एचडीएफसी बैंक से 10 हजार रुपये निकलवा कर जा रही महिला का पर्स दो युवकों ने झपट लिया था। लगातार वारदात वाला क्षेत्र थाना सुधार से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर बताया जा रहा है। यह इलाका लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के समीप है और आसपास महत्वपूर्ण संस्थान भी स्थित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग और बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त रहती है, इसके बावजूद बाइक सवार लुटेरों द्वारा लगातार वारदातें किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें