फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ईपीएफ उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में पंजाब की बास्केटबॉल टीम बनी विजेता

Sat, 17 Oct 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ऊना में आयोजित ईपीएफ उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पंजाब की बास्केटबॉल टीम ने खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 74-34 के बड़े अंतर से हराया। टीम ने शानदार तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लुधियाना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय आयुक्त सौरभ स्वामी और सहायक आयुक्त जगदीश गक्खड़ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बास्केटबॉल विजेता टीम के सदस्य पंकज सरपाल को विशेष बधाई दी गई। उन्हें आगामी ईपीएफ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी मिलीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब की टीम उपविजेता रही। इसके सदस्य राजीव कुमार और दीपेंद्र यादव की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुक्त सौरभ स्वामी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह भरते हैं। पंजाब की टीम ने उच्च स्तरीय खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक कार्य का परिचय दिया है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं। इनसे अनुशासन, आपसी सहयोग और विपरीत परिस्थितियों में हार न मानने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजन प्रतिभा दिखाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें