अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की फुल कमीशन बैठक 31 अक्तूबर को पंजाब भवन चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की यह 27वीं बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पुलिस, स्थानीय निकाय, सामाजिक न्याय और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एससी/एसटी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट ली जाएगी।