फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मामलों में जगतार हवारा पर आरोप तय

Thu, 03 Apr 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा को वीरवार रोपड़ की जतिंदर कौर की अदालत में पेश किया गया जहां पर हवारा पर दर्ज तीन मामलों में आरोप तय किए गए। हवारा पर रोपड़ जिले के ब्लाक नूरपुरबेदी और चमकौर साहिब में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनके चालान पिछली पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत में पेश किए था। रोपड़ अदालत में वकील दिनेेश चड्ढा पर दर्ज हुए मामले के  कारण वकीलों की हड़ताल चल रही है। इसी कारण हवारा के स्थानीय वकील सरबजीत सिंह बैंस अदालत में पेश नहीं हुए और फहेतगढ़ साहिब से हवारा के वकील हरपाल सिह चीमा अदालत में पेश हुए। 

जगतार हवारा की पेशी के दौरान पुलिस ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे और इस दौरान कई लोगों को अदालत परिसर में जाने से परेशानी भी आई। इस दौरान भाई गुरबख्श सिंह खालसा अपने कई साथियों सहित अदालत परिसर में पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये तीन मामले दर्ज हैं
जगतार सिंह हवारा पर 10 जनवरी, 2005 को बहुचर्चित बाबा प्यारा सिंह भनियारा वाला के डेरे के नजदीक हुए धमाके की साजिश रचने का मामला नूरपुरबेदी थाने में दर्ज किया गया। इस मामले में पांच अन्य लोग बरी हो चुके हैं और केवल हवारा पर ही यह मामला बाकी रह गया है।

इसके अलावा हवारा पर दो अन्य मामले चमकौर साहिब थाने में दर्ज हैं। इनमें से पहला मामला 22 सितंबर, 1995 को दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने हवारा पर तत्कालीन खमाणो के एसएचओ द्वारा रेड पर जाते समय गांव गुरुद्वारे की आड़ में फायरिंग का आरोप  लगाया गया है। दूसरा मामला 23 फरवरी, 1998 को दर्ज किया गया था। इसमें हवारा पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर एक एसपीओ का कत्ल व तीन अन्य पुलिस मुलाजिमों को घायल करने का आरोप लगाया गया है। इन तीनों मामलों में हवारा पर आरोप तय किए गए हैं। मामले की अगली पेशी 24 अप्रैल को रखी गई है। 8 मई की पेशी में इन मामलों में गवाही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें