फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लोधीपुर, चंदपुर और बुर्ज में घुसा पानी

Sat, 08 Aug 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हो रही लगातार बारिश श्री आनंदपुर साहिब तहसील के गांवों के लिए परेशानी बन गई है।
विज्ञापन


स्वां नदी व भाखड़ा बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण तीसरी बाद सतलुज दरिया का पानी कई गांवों में घुस गया।
शुक्रवार को स्वां नदी में आए बरसाती पानी व भाखड़ा से छोड़े गए पानी के कारण गांव लोधीपुर, बुर्ज और चंदपुर के लोग मुसीबत में हैं। गांव बुर्ज वासी बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव लोधीपुर की ओर सङ़क पर पडे़ कटाव में डाले गए गार्डर पानी में बह गए थे। गांव बुर्ज की ओर बनी रेलिंग पर 20 फुट के करीब कटाव लगा हुआ था।

शुक्रवार को सतुलज दरिया में रात करीब नौ बजे पानी बढ़ने लगा। इसके कारण गांव लोधीपुर के घरों को खतरा बढ़ गया। गांव के गुरुद्वारा साहिब में दो बार अनाउंसमेंट भी करना पड़ा कि रात को पानी बढ़ सकता है। इसके बाद लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर रख दिया।
विज्ञापन


गांव वासी बलविंदर सिंह व गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पानी देखने के लिए रात 9.30 बजे लोधीपुर बांध पर गए तो पानी बांध के बिल्कुल बराबर चल रहा था। पानी के डर से उन्होंने सारी रात जाग कर गुजारी। गांव लोदीपुर व बुर्ज समेत आधा दजर्न गांवों को जोड़ती सड़कपर दो हफ्तों से आ रहे पानी के कारण कटाव और बढ़कर अब 30 फुट से भी ज्यादा हो गया है। सङ़क पार करने के लिए रखे गए दो गार्डर भी शुक्रवार को आए तेज बहाव के कारण बह गए। वही नए बने पुल से लोधीपुर की तरफ की आधा किमी सड़क टूट गई है। गांव बुर्ज वासियों को शहर व अपने काम काज के लिए 10 से 15 किलो मीटर दूर घूमकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव बुर्ज वासी जरनैल सिंह और नंबरदार सतनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए पानी के कारण गांव बुर्ज के सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। इसके अलावा बुर्ज गांव के पास संत बाबा लाभ सिंह की ओर से बनाए गए नए पुल के दोनों ओर बनाई गई रेलिंग को भी नुकसान हो रहा है। डीसी तनु कश्यप का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड के अधिकारियों से पूरा राबता बनाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें