फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के डीएसपी का निधन: जगरांव में तैनात थे दलजीत सिंह, पटियाला के गांव में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 02 Mar 2026 10:14 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना के जगरांव में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वह करीब 51 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी दलजीत सिंह (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वह करीब 51 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस हो रहा था। वह पिछले लगभग एक वर्ष से विभाग से मेडिकल छुट्टी पर थे। डीएसपी दलजीत सिंह मूल रूप से पटियाला जिले के रहने वाले थे और एनडीपीएस मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीमारी के चलते उन्होंने काफी समय से सक्रिय ड्यूटी से दूरी बना रखी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव, भुनरहेड़ी, जिला पटियाला में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें