गांव मिड्डा में पुलिस हिरासत से लौटने के बाद हुई युवक की मौत के मामले
में शुक्रवार की देर शाम थाना कबरवाला में सस्पेंड हुए तीनों पुलिस
कर्मियों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
गौरतलब है कि
शुक्रवार को मिट्टी डालने का कार्य कर रहे ठेकेदार गुरबाज सिंह के कारिंदे
जीत सिंह पुत्र बोहड़ सिंह की शिकायत पर पन्नीवाला पुलिस चौकी के हवलदार
सुखमंदर सिंह, सतपाल सिंह व कांस्टेबल हरजीत सिंह ने हरदीप सिंह पुत्र
बलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया था।
कुछ देर बाद जब हरदीप हिरासत से घर
लौटा तो उसकी हालत नाजुक थी। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई
थी। भड़के ग्रामीणों ने फाजिल्का-दिल्ली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाम लगा
दिया। मौके पर एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने पहुंच कर तीनों पुलिस
कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था, परंतु गांववासी देर शाम तक हत्या का
मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगाए रहे। बाद में एसपी (एच)
नरिंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन
देकर जाम हटवाया।