फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेम के खात्मे के लिए एक माह में प्रोजेक्ट शुरू : बादल

Sat, 07 Dec 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को लंबी विधानसभा हलके के गांवों में संगत दर्शन के दौरान सेम समस्या के खात्मे के लिए दोहरी नीति शुरू करने की घोषणा की।

इसके तहत जहां एक तरफ राज्य में एक माह के भीतर 3,277 करोड़ रुपये के सेम खात्मे संबंधी प्रोजेक्ट शुरू होंगे वहीं दूसरी तरफ सेम प्रभावित जमीन पर सफेदे और मछली पालन जैसे कार्य शुरू किए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने शनिवार को लंबी हलके के गांवों में संगत दर्शन के दौरान की। उन्होंने कहा कि सेम ने राज्य में बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन


इसके स्थायी हल के लिए राज्य सरकार ने 3,277 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। यह प्रोजेक्ट एक माह के भीतर शुरू हो जाएगा। इसे बरसाती सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं राज्य सरकार ने सेम प्रभावित क्षेत्रों में सफेदे लगाने की स्कीम तैयार की है। सफेदे का पौधा लगने से लेकर एक वर्ष तक इसकी देखरेख का सारा खर्चा सरकार करेगी। एक वर्ष बाद यह सफेदे संबंधित किसानों को दिए जाएंगे। इस स्कीम पर किसानों का एक रुपया भी नहीं लगेगा जबकि उन्हें चोगुणी आमदन होगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को मछली पालन की सलाह देते हुए बताया कि सरकार इसके लिए ढेरों सहूलियतें मुहैया करवा रही है।

अब युवाओं के लिए अलग से संगत दर्शन
मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए अलग से संगत दर्शन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगत दर्शन का उद्देश्य लोगों के  द्वार पर जाकर उनकी मुश्किलों का निपटारा करना और अफसरशाही को जिम्मेदार व जवाबदेह बनाना है। उन्होंने संगत दर्शनों को ही पहल दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के 60 हजार रुपये वार्षिक आमदन से कम परिवारों को एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से आटा देने के लिए सर्वे किया जा रहा है। यह योजना शीघ्र लागू हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की अनाज सुरक्षा स्कीम को पंजाब की आटा-दाल स्कीम की नकल बताया।

रैली का विरोध करना लोकतंत्र विरोधी कदम
मोगा में होने वाली नरिंदर मोदी की रैली संबंधी अकाली दल (मान) द्वारा किए जा रहे विरोध बारे पूछने पर बादल ने कहा कि किसी भी रैली को रोकना या उसका विरोध करना लोकतंत्र विरोधी कदम है। ऐसी पार्टियां सदैव ही लोकतंत्र की विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रबंध पूरे हो चुके हैं। मोहाली औद्योगिक मीट के बारे में उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में उद्योगों को आकर्षित करना है। आरबीआई ने पंजाब को निवेश के लिए सबसे बेहतर राज्य घोषित किया है। उन्हें इससे राज्य में बहुत बड़ा निवेश होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने गांव आधनियां में मिडिल स्कूल को हाई स्कूल बनाने के लिए 57.72 लाख रुपये से बनने वाली इमारत का नींव पत्थर भी रखा।
विज्ञापन


विपनित कौर का सम्मान किया
गांव माहूआणा में कुलहिंद पुलिस खेलों में स्वर्ण तथा रजत पदक तथा सीनियर नेशनल गेम्स में दो रजत पदक जीतने वाली विपनित कौर का सम्मान भी किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीआईजी बठिंडा युरिंदर सिंह, डीसी परमजीत सिंह, खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर डॉ.मंगल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें