फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेम के समाधान के लिए विश्व बैंक के माहिर दें सहयोग : बादल

Wed, 20 Nov 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बीते दिनों विश्व बैंक की टॉस्क टीम के लीडर श्रीनिवासा राऊ पौडी पी रैड्डी के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय टीम के माहिरों के साथ पटियाला में हुई विश्व बैंक की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सेम के स्थाई समाधान के लिए तकनीकी पक्ष से सहयोग देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


क्योंकि हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते एक ही बार में इन प्रभावित क्षेत्रों में काफी बड़ी तबाही हुई है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग न सिर्फ आर्थिक बल्कि कई सामाजिक समस्याओं का भी सामना कर रहे है।

दक्षिण पश्चिम सेम वाले क्षेत्रों में बाढ़ की रोकथाम और इसके खात्मे के अलावा जमीन के नीचे के जल स्तर के कम होने संबंधी उत्पन्न समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए भारत के योजना कमीशन (पीसीआई) को 33.27.57 करोड़ रुपये की संगठित योजना पेश की गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को लंबी हलके के गांवों में संगत दर्शन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सरकार ने जोरदार मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मगर चिंता का विषय यह है कि नशों की सप्लाई पड़ोसी देशों से होती है और राष्ट्रीय सरहद की सुरक्षा करना यूपीए सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है। कांग्रेसी नेता राजिंदर कौर भट्ठल द्वारा राज्य सरकार की कमजोर वित्तीय स्थिति के संबंध में दिए गए ब्यान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों के पास निराधार ब्यानबाजी करने के अलावा और कोई काम नहीं है। बादल ने कहा कि देश में पंजाब ही ऐसा एक राज्य है, जहां 15.40 लाख गरीब परिवारों को आटा-दाल स्कीम के अंतर्गत अनाज दिया जा रहा है और इस संख्या को बढ़ाकर शेष परिवारों को भी स्कीम में शामिल किया जा रहा है। वैसे भी पंजाब अगले कुछ दिनों में बिजली में सरपल्स राज्य बनने वाला है। ऐसे में पंजाब की वित्तीय स्थिति कमजोर कैसे हो सकती है।

सीएम ने खेती के साथ सहायक धंधे को रुप में मधुमक्खी पालन, मछली पालन व अन्य सहायक धंधे अपनाने पर किसानों को सरकार की ओर से प्रत्येक तरह की सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने गांव फतेहपुर मन्निया, फुलो खेड़ा, अरनीवाला वजीरा, भाईका केरा, ब्लोच केरा, माहणी खेड़ा, कंगन खेड़ा व डबवाली मलको की में पंचायतों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए तुरंत निपटारे के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। बल्कि विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्टों को भी मंजूर किया।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी परमजीत सिंह, एसएसपी सुरजीत सिंह, खेतीबाड़ी विभाग के डेयरेक्टर मंगल सिंह, एडीसी रामबीर सिंह, चेयरमैन तेजिंदर सिंह, चेयरमैन निशान सिंह, अवतार सिंह वनवाला, सुखदेव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें