फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन पर दोबारा विचार करें किसान जत्थेबंदियां : बाजवा

विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब स्मार्ट ग्रामीण योजना की लांचिंग करते केविनट मंत्री । - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने किसान जत्थेबंदियों से रेल रोको आंदोलन पर दोबारा विचार करने की अपील की है। शनिवार को लुधियाना के बचत भवन में स्मार्ट गांव मुहिम के दूसरे फेज का शुभारंभ करने पहुंचे बाजवा ने कहा कि खेती बचाने के नाम पर यह आंदोलन नुकसान का कारण बन सकता है। रेल लाइन बंद होने के कारण पंजाब में खाद्य पदार्थों की सप्लाई बंद हो गई है। वहीं थर्मल प्लांट में कोयले की सप्लाई नहीं हो पा रही। आने वाले दिनों में राज्य में बिजली सप्लाई में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

स्मार्ट गांव मुहिम के बारे में बाजवा ने बताया कि पहले फेज में इस योजना के तहत पूरे पंजाब में 850 करोड़ रुपये खर्च किए गए। दूसरे फेज में प्रदेश के 13 हजार गांवों में विकास कार्य के लिए 2774 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से लगभग 50 हजार विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस मुहिम की शुरुआत करने का मुख्य मकसद गांवों को शहरों के बराबर सुविधाएं देना है। इस योजना में एक बड़ा फायदा यह है कि पंचायतें खुद तय कर रही हैं कि उनके गांव में किस तरह की सुविधा की जरूरत है। ग्रामीण एवं पंचायत विभाग केवल उन्हें इंजीनियर मुहैया करवा रही है। इस मौके पर मेयर बलकार संधू, डीसी वरिंदर शर्मा, विधायक संजय तलवार, सीएम राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें