फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए सरकार बनने पर जेटली होंगे खजाना मंत्री: सुखबीर

Tue, 15 Apr 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार कुलवंत सिंह के हक में धुआंधार प्रचार किया और कांग्रेस पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


सुखबीर ने अमरगढ़, पायल, रायकोट और खन्ना में लोगों को अकाली-भाजपा के हक में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर अमृतसर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली खजाना मंत्री होंगे। इसके बाद पंजाब में विकास ही विकास होगा।

बादल ने कहा कि कुलवंत को जिताकर दिल्ली भेजा जाए ताकि वे भी इलाके के विकास में योगदान कर सकें। यूपीए सरकार ने प्रदेश के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। बादल ने अपने खन्ना दौरे के दौरान अनाज मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में इतिहास दोहराया जाएगा। सभी सीटों पर गठबंधन की जीत होगी।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस है जो पंजाबियों से भेदभाव करती आ रही है। कांग्रेस पंजाब का खजाना खाली होने के झूठे दावे करके जनता को गुमराह कर रही है। असलियत यह है कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने सात सालों में जितना विकास करवाया उतना राज्य में अब तक नहीं हो सका। विकास से कांग्रेसी बौखलाहट में हैं और उन्हें सपनों में भी हार दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लूट मचाने के सिवाय दूसरा कोई काम नहीं किया। 55 सालों से ज्यादा समय राज करने वाली कांग्रेस अगर जनहित पार्टी होती, तो आज देश में ऐसी नौबत नहीं आती कि हर परिवार कांग्रेस की नीतियों से तंग आता।

बिजली संकट दूर होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नए पावर प्लांट लगने से पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन गया है। इस महीने किसानों को 1 लाख ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए गए हैं।

उधर, हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी ने डिप्टी सीएम को भरोसा दिलाया कि फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्र से अकाली-भाजपा के प्रत्याशी कुलवंत सिंह को भारी मतों से जिता कर संसद में भेजेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें