फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटाने गई निगम टीम पर बरसाए पत्थर

Sat, 21 Dec 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हैबोवाल इलाके में बुड्ढे नाले के आसपास अवैध कब्जे गिराने गए निगम के दस्ते को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साई भीड़ ने नगर निगम और पुलिस की टीम पर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन


निगम की जेसीबी मशीन और दो जिप्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों द्वारा किए गए पथराव के कारण निगम पुलिस का एएसआई, एक बिल्डिंग ब्रांच का सेवादार व दो महिला पुलिस कर्मी भी मामूली घायल हो गए। लोगों का गुस्सा देख कर निगम की टीम मौके से बैरंग की लौट गई। इससे इलाके में तनाव पैदा हो गया, लेकिन निगम टीम की वापसी के बाद माहौल सामान्य हो गया।
 
अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर निगम के साथ गए पुलिस कर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में इंतजाम नहीं था। जख्मी मुलाजिमों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह निगम अधिकारी और दस्ते के मुलाजिम गुरु नानक स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए। वहां से निगम की टीम पवित्र नगर स्थित सेम नाला पर नाजायज कब्जे हटाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


वहां पर लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग खासकर महिलाएं निगम की जेसीबी मशीन के आगे लेट गईं। पुलिस को उनको काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने इसका जबरदस्त तरीके से विरोध किया और इसके बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस पत्थरबाजी में कुछ मुलाजिमों को हल्की चोटें भी आईं। इलाके के लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूरे शहर में कहीं न कहीं कब्जे कर रखे हैं, लेकिन निगम अधिकारी दबाव के चलते वहां पर कब्जा हटाने नहीं जाते। इससे भी लोगों का गुस्सा भड़क गया।

निगम अधिकारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान
पुलिस की टीम के साथ निगम अधिकारी जब शनिवार को पवित्र नगर में नाजायज कब्जे हटवाने के लिए गए तो लोगों ने वहां पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पत्थर बरसते ही निगम के अधिकारियों ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। निगम अधिकारियों के साथ गए पुलिस मुलाजिम भी वहां से भाग खड़े हुए। लोगों ने सड़क पर खड़ी निगम की जेसीबी मशीन को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि निगम अधिकारी की जिप्सी सड़क पर ही पलटा दी। लोग जिप्सी को आग लगाने के बारे में सोच रहे थे कि इलाके के ही कुछ लोगों ने जिप्सी को सीधा किया।

नहीं आई कोई शिकायत : हैबोवाल प्रभारी
हैबोवाल थाना के एसएचओ अमरजीत सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी तो वे पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे लेकिन तब तक निगम की टीम वहां से जा चुकी थी। अभी तक किसी घायल ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

निगम के कमिश्नर राहुल तिवारी का कहना है कि निगम का दस्ता अदालत के आदेशों के अनुसार ही अवैध निर्माण गिराने के लिए गया था, लेकिन लोगों के विरोध के कारण दस्ते को वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में अब आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें