औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरके मशीन टूल रोड पर वीरवार की शाम टायर कंपनी में
अचानक आग लग गई। हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते
विकाराल रूप धारण कर लिया।
टायर और कच्चा माल जलने के कारण चारों
तरफ घना काला धुआं फैल गया और आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। सूचना
मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू
किया। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह से काबू
पाने में जुटी हुई थीं। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वीरवार
की शाम करीब पांच बजे हिंदुस्तान टायर्स कंपनी में अचानक बिजली के मीटर और
तारों से चिंगारियां निकलनी शुरू हो गईं। इस पर काम कर रहे लेबर हड़बड़ा
कर बाहर निकल और इकाई के मालिक मनीष मैनी के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां
से दूर किया। फायर ब्रिगेड के आने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
दमकल की गाड़ियों ने आते ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों
ने ही इकाई में पड़े डीजल के ड्रम भी बाहर निकाले। कंपनी के मालिक अनुसार
तैयार माल, कच्चा माल और स्टाक के अलावा पूरी मशीनरी जल गई है। इकाई की
इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है।
फिलहाल सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।