फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा

Tue, 10 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से पर्स छीनने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पर्स, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में चूहड़पुर रोड निवासी सिमरतपाल सिंह उर्फ सन्नी, हरदीप सिंह उर्फ आशु व गांव थरीके स्थित आनंद नगर निवासी अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि सोमवार को सिविल लाइन वृंदावन रोड स्थित वरिंदर नगर निवासी अंकिता डाबर अपनी मां के साथ घुमारमंडी इलाके में खरीदारी करने के लिए आई थी। जब वह मार्केट पैदल जा रही थी तो आरोपियों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहे है और दोबारा से वारदात करने की फिराक में है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान तीनों आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर गुजर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों को दबोटच लिया। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने बताया कि वह लूट की वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने जुटी हुई है कि उन्होंने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें