फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके मनाया जीत का जश्न

Sun, 08 Dec 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिले भारी बहुमत से उत्साहित जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवीण बांसल की अध्यक्षता में घंटा घर चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक में जमकर आतिशबाजी कर लड्डू बांटे और एक दूसरे के गले लगकर पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया।

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा को मिली जीत का श्रेय जहां भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं व ईमानदार छवि को मिला है, वहीं इस जीत में नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को भी जाता है। देश की जनता ने मोदी की नेतृत्व में भाजपा को दिल खोलकर दिए समर्थन ने साबित कर दिया है कि जनता कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को सता से बेदखल करके देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप कर देश का बहुपक्षीय विकास चाहती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. राजिन्द्र भंडारी, संतोष कालड़ा, पुष्पिंद्र सिंघल, सुनील मौदगिल, रमेश शर्मा, आरडी शर्मा, सुनीता अग्रवाल, जतिंद्र मित्तल, हरीश टंडन, नीरज वर्मा, धर्मावती मिश्रा, भावना गुप्ता, भूपिंदर कौर, सरबजीत सिंह काका, साक्षी जुल्का, संजय कपूर, रजिंद्र हंस, सुमित टंडन, राजीव कालड़ा, अमित गोसाई, डौली गोसाई, मुकेश खत्री, हर्ष शर्मा, पंकज गोयल सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें