तीस अप्रैल को हुए संसदीय चुनावों और इससे पहले थका देने वाले प्रचार के बाद वीरवार को अधिकतर उम्मीदवारों ने रिलेक्स किया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। इसके अलावा दिन भर राजनीतिक हलकों एवं आम लोगों में मतदान के बाद की स्थिति और किसकी जीत होगी, इस पर चर्चा होती रही।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुलका वीरवार की सुबह ही पटियाला के लिए चले गए। बुधवार को मतदान के दौरान जख्मी हुए आम आदमी पार्टी के पटियाला से उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी का हाल जाना और उनके साथ धरने में सहयोग किया। वहीं देर शाम फुलका ने लुधियाना पहुंच कर पार्टी वर्करों के साथ बैठक की और उनका प्रचार के दौरान सहयोग के लिए धन्यवाद किया। फुलका ने कहा कि इस प्रचार के दौरान वर्करों और आम लोगों का भरपूर सहयोग मिला। तभी पार्टी ने लुधियाना में अपनी बेहतर जमीन तैयार की।
उधर शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने भी आज रिलेक्स किया और अपनी समाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। परिवार के साथ वक्त बिताने के साथ साथ वे पार्टी वर्करों और अपने परिचितों से भी मिलते रहे। इसके अलावा पार्टी वर्करों, सरपंचों एवं मतदान में काम कर रहे एजेंटों से वोटिंग को लेकर जानकारियां हासिल कीं।
आजाद उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस ने भी आज रिलेक्स किया। बूथ स्तर पर वर्करों से मतदान को लेकर हर तरह की जानकारी हासिल की। टेलिफोन और मुलाकात के साथ वोटरों एवं वर्करों का धन्यवाद किया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाईं।
उधर कांग्रेसी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने मतदान संबंधी तमाम जानकारियां अपने साथियों से हासिल कीं और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा किया।
------------1 मई