फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की शॉपिंग के लिए सजे बाजार

Wed, 28 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत तीस अक्तूबर को रखा जाना है। इसकी शापिंग के लिए बाजार सज गए हैं। सुहागिनों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन को कैश करने के लिए कंपनियां भी कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। दुकानदारों को इस सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

बाजारों, मोहल्लों में जगह जगह टेंट लगा कर मेहंदी लगाने वालों की भरमार है। पारंपरिक के अलावा डिजाइनर और कांसेप्ट मेहंदी के साथ कारीगर एक से बढ़ कर एक डिजाइन प्रस्तुत कर रहे हैं। मेहंदी कारीगर रामकृष्ण ने कहा कि लाइफस्टाइल के दौर में कांसेप्ट मेहंदी का चलन है। इसके अलावा मिठाई वालों ने भी करवा चौथ के लिए खास इंतजाम किए हैं। फिरनियां, मट्ठियां और तरह तरह की मिठाईयां तैयार कराई गई हैं।

लायलपुर स्वीट्स के संचालक कपिल कुमार का कहना है कि करवा चौथ और दिवाली के लिए खास तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

उधर इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों पर भी कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। बांसल इलेक्ट्रानिक्स के संचालक अनिल बांसल का कहना है कि दिवाली सीजन में कारोबार के लिए कंपनियों ने कई तरह के डिस्काउंट एवं ऑफर लगा रखे हैं। ऑनलाइन कारोबार पर बांसल का मानना है कि बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए रिटेल मार्केट में  इसका दस फीसदी तक असर देखा जा रहा है। करवा चौथ के लिए ब्यूटी पार्लर वालों ने भी खास पैकेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेस ब्यूटी सैलून की संचालिका इंद्रा आहलूवालिया का कहना है कि मेहंदी, मेकअप, हेयर स्टाइल के लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें