फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब में कोहरे के साथ शीत लहर, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अगले चार दिन बेहद घने कोहरे के साथ शीत लहर भी चलेगी, ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।

पंजाब में वीरवार को ठंड का असर और तेज हो गया। राज्य के कई हिस्सों में घने से बेहद घना कोहरा छाने के साथ शीत लहर चली जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
पटियाला का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी औसत से कम रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई। लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 1000 मीटर और पटियाला में 1200 मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में बेहद घना कोहरा और शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर सबसे ठंडा
प्रदेश में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, बठिंडा में 5.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम), अमृतसर में 5.7 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 6.4 डिग्री, पठानकोट में 6.7 डिग्री और एसबीएस नगर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो फरीदकोट में सबसे अधिक 25.4 डिग्री रहा। अमृतसर में 19.7, लुधियाना में 21.2, पटियाला में 14.6, पठानकोट में 20.6, बठिंडा में 23.5, होशियारपुर में 19.9 और एसबीएस नगर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें