राम कालोनी कैंप स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार सुबह बजे पांच बालिग हो चुके पांच कैदी भाग गए। सुबह करीब 8 बजे जब जेल प्रबंधकों को इस बात का पता चला तो अफरातफरी मच गई।
पहले तो अपने तौर पर उनकी तलाश की गई लेकिन सुराग न मिलने पर पुुलिस को सूचित किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भगोड़े कैदियों संबंधी जानकारी हासिल की और तुरंत विभिन्न पुलिस टीमें उनकी तलाश में रवाना की गईं।
बाल सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह वाडर्न ने फोन करके बताया कि जेल से पांच बालिग हो चुके कैदी भाग निकले हैं। भागने वालों में नवदीप, संजय कुमार, विपन कुमार, मनप्रीत, मनदीप शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार कैदी बाथरूम के साथ लगी पाइपों के माध्यम से वहां से भागने में सफल हुए, जबकि जेल में गेट पर 2 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा एक को पकड़ा भी गया है मगर अभी तक उसकी पुष्टि नहीं की गई है।