फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी होगी लाडले से मिलने की ममता की मुराद

Thu, 09 Jan 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘वाहेगुरु दा शुकर है कि सानू अपणे पुत्तर कोल जाण लई वीजा मिल गया है। हुण तां मन करदा है कि हुणे जहाजे चढ़ के मनराज कोल जा पुज्जां’। कुछ ऐसे उद्गार थे 29 दिसंबर को मेलबोर्न में नृशंस हमले का शिकार हुए होशियारपुर के नंगलकलां गांव के 20 वर्षीय मनराजविन्दर सिंह की मां सरबजीत कौर के आस्ट्रेलिया उच्चायोग से वीज़ा मिलने की खबर मिलने बाद।
विज्ञापन


मनराजविंदर के कोमा से बाहर आने और उसकी हालत में सुधार की अच्छी खबर के बाद उन्हें वीरवार को ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग से अइपने बेटे के पास जाने को वीज़ा मिल जाने की खबर मिली तो मां की ममत आंखों से बरस पड़ी। मनराजविन्दर के मामा के पास गांव पक्खोवाल में रह रहे पिता सुरिन्दरपाल सिंह व मां सरबजीत कौर दिल्ली से वीज़ा मिलने के बाद अब सोमवार को मेलबोर्न के लि रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि मनराजविन्दर के पिता उसके साथ हुई वारदात के बाद उसे मिलने जाने के लिए ग्रीस से लौट कर आए थे। मनराजविंदर के माता-पिता हर पल इसी इंतजार में थे कि कब उन्हें आस्ट्रेलियन हाई कमिशन से से वीज़ा मिले और वह अपने बेटे की झलक पा सकें। इउसके लिए दोनों ने मंगलवार को चंडीगढ़  में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अधिकृत चिकित्सक डा. गुरमोहन सिंह संधू से मेडिकल कराया और वहां से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट हासिल कर बुधवार सुबह दस बजे नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग के समक्ष वीज़ा के लिए पेश हुए थे।
विज्ञापन


वीरवार को उन्हें उच्चायोग ने डेढ़ साल के लिए ऑस्ट्रेलिया निवास का वीज़ा प्रदान कर दिया। वीज़ा मिलने के बाद उनकी योजना अपने गांव नंगल कलां लौट कर वहां से अपना सामान व जरूरी कागजात आदि लेकर सोमवार को नई दिल्ली रवाना होने की है जहां से वह मेलबोर्न के हवाई जहाज़ पर सवार होंगे।

29 दिसंबर को मेलबोर्न के कैंब्रिज कॉलेज में कामर्स अंडर ग्रेजुएट अकाउंट कोर्स के विदार्थी मनराजविन्दर सिंह को अफ्रीकी रंगरूप वाले आठ हमलावरों ने उस वक्त जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था जब वह अपने दो दोस्तों के साथ मेलबोर्न में फुटपाथ पर बैठा था। उसके बाद से वह मेलबोर्न के एल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती था जहां कोमा में होने के चलते उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें