फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पद की गरिमा को ठेस पहुंचा मजाक बनाया : शांता कुमार

Sat, 25 Jan 2014 09:44 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन की आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति संवेदना है क्योंकि दिल्ली में 16 दिसंबर के बाद हुए जन आंदोलनों का पूरा श्रेय उसे मिला है और यही उनका सत्ता में पहुंचने का भी कारण बना। बावजूद इसके दुख की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा को न सिर्फ ठेस ही पहुंचाई बल्कि इसका मजाक बना कर रख दिया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी राजनीतिक पार्टी नहीं केवल एक मूवमेंट है और मूवमेंट संदेश तो दे सकती है लेकिन जल्दी ही समाप्त भी हो जाती है। पंजाब प्रदेश भाजपा प्रभारी शांता कुमार ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बात कही। वे यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए थे।

शांता कुमार का कहना था कि केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए धरना प्रदर्शन करना बचकाना हरकत है क्योंकि पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करते वक्त उन्होंने कानून के पालना की शपथ ली थी जिसका उन्होंने निर्वहन नहीं किया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से फोन टैपिंग मामले को लेकर की जा रही जांच में धूमल के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप बकवास हैं। अगर ऐसा कुछ था तो इतने समय से जांच चलने के बावजूद अब तक किसी का नाम सामने क्यों नहीं आया।

प्रत्याशियों के चयन संबंधी पूछे जाने पर शांता का कहना था कि पार्टी अपने हिस्से की सीटों पर चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार कर रही है। जल्द प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।


भाजपा कोटे की लोस सीटों पर प्रदेशाध्यक्ष लेंगे बैठकें
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 1 से 7 फरवरी तक सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा इकट्ठा करने का अभियान चलेगा। इसके बाद 8 से 16 फरवरी तक लोकसभा क्षेत्रवार बैठकों का सिलसिला चलेगा। भाजपा के कोटे की अमृतसर, होशियारपुर व गुरदासपुर सीटों पर  वे खुद बैठकें लेंगे जबकि अन्य सीटों पर भी ऐसी ही बैठकें होंगी जो पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जुटे नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी की रणनीति का खुलासा करते हुए ये बातें कहीं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को जगरांव में होने वाली फतेह रैली में भाजपा वर्कर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद 1 से 15 मार्च तक ‘एक नोट-एक वोट’ अभियान चलाया जाएगा। 15 से 30 मार्च तक बूथ सम्मेलन होंगे और पांचों मोर्चों के राज्य स्तरीय सम्मेलन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें