फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के हर सरकारी स्कूल में खुलेगा वेरका का बूथ

Fri, 31 Jan 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को लुधियाना के चार सरकारी स्कूलों का जायजा लिया, प्रिंसिपलों एवं स्टाफ से बातचीत की, स्कूलों की जरूरतें पूछीं और तीन साल का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए, ताकि उसी प्लान के तहत स्कूलों को सहुलितें मुहैया कराई जा सकें। बादल ने कहा कि बच्चों को हेल्दी ड्रिंक्स देने के लिए सरकार हर सरकारी स्कूल में वेरका का बूथ लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन




 मुख्यमंत्री बादल ने पीएयू स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल के सरकारी स्कूल के अलावा समिटरी रोड और मॉडल टाउन स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन से स्कूल में लैब, ग्राउंड, स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर, सहूलियतों के बारे में पूछताछ की और उनको एक प्लान तैयार करने को कहा।


बादल ने पीएयू स्कूल में 23 कमरे बनाने का निर्देश दिया। इसी तरह समिटरी रोड स्कूल में दस अनसेफ कमरे गिरा कर नए कमरे बनाने, हैबोवाल स्कूल में आठ कमरे, एक साइकिल स्टैंड और एक लाइब्रेरी बनाने को कहा। मॉडल टाउन स्कूल में भी 12 नए कमरे बनाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि इन स्कूलों में बनने वाले हर कमरे के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत 5.20 लाख रुपये प्रति कमरा के हिसाब से ग्रांट दी जाएगी। इसके अलावा समिटरी रोड स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दो लाख रुपये की ग्रांट देने की भी बात की।


इस अवसर पर सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, डिप्टी कमिशभनर रजत अग्रवाल के अलावा कई अकाली नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें