फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर स्पांसर पोस्ट भी खर्च में शामिल

Thu, 05 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
इलेक्शन
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी रवि भगत ने कहा है कि विस चुनाव के दौरान फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से स्पांसर इश्तिहारबाजी का खर्च भी उम्मीदवार के कुल चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। उम्मीदवार के ऑडियो संदेश, चाहे वे किसी भी सूबे से आए हों, उनका खर्च भी उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में जागरूक करने के लिए डीसी रवि भगत ने वीरवार को बचत भवन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार एक उम्मीदवार चुनाव में 28 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने को जिले में कुल 11 आब्जर्वर तैनात रहेंगे। इनमें से छह जनरल और पांच खर्च आब्जर्वर शामिल होंगे।

जिला स्तरीय शिकायत मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि जिले में 43 फ्लाइंग स्क्वायड, 44 सटीक सर्विलांस दस्ते तैयार किए जा रहे हैं, जो 24 घंटे काम करेंगे। हर चुनाव सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस, उम्मीदवार का विवरण देना होगा, इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी को देनी होगी।
विज्ञापन


भगत ने कहा कि मोबाइल ऐप समाधान पर आम लोग, राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सुविधा ऐप पर उम्मीदवार एवं पार्टियां रैली समेत हर तरह की मंजूरी के लिए ऑन लाइन आवेदन कर सकती हैं। सुगम ऐप के जरिए वाहनों का प्रबंधन किया जाएगा। डीसी भगत ने वोटरों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लालच में न आए और अपने विवेक से मतदान में हिस्सा लें।

चुनाव संबंधी आवश्यक तथ्य - लुधियाना जिले में कुल विधानसभा क्षेत्र - 14 - कुल वोटर संख्या - 24 लाख 28 हजार 026 (पुरुष वोटर 13,01,158, महिला वोटर 11,26,840, तीसरा जेंडर 28) - 18 और 19 साल के पहली बार वोटरों की संख्या - 39,486 - जिले में कुल पोलिंग स्टेशन 2720 - जिले में 562 पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी - जिले में संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की संख्या 448 है - विशेष वोटिंग मशीन का उपयोग हलका रायकोट और आत्मनगर में किया जाएगा। इसमें वोटर अपनी वोट का प्रिंट भी देख पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें