फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबार मामले में न्यायिक जांच की मांग न करें कैप्टन अमरिंदर : बादल

Fri, 22 Nov 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नशों के कारोबार से जुड़े मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग पर स्पष्ट शब्द में कहा कि कैप्टन अमरिंदर समेत अन्य कांग्रेसियों को ऐसी कोई मांग नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे राज्य की पुलिस की जांच में विघ्न पैदा होगी।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने शुक्रवार को गिद्दड़बाहा हलके के गांव चक्क गिलजेवाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इस कारोबार का भंडाफोड़ किया है। राज्य की पुलिस बेहद सूझबूझ के साथ हर पक्ष से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रदेश सरकार को पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता पर पूरा विश्वास है। इसलिए कांग्रेसी नेताओं को ऐसी निराधार मांग कर पंजाब पुलिस के काम में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चल रही जांच के दौरान किसी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कानून अपना काम ठीक ढंग से करेगा। बादल ने कहा कि नशे के इस कारोबार में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के कारण खेतीबाड़ी का धंधा आज फायदेमंद नहीं रहा है। उन्होंने किसानों को खेतीबाड़ी के साथ सहायक धंधे अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि ऐसा करने से जहां किसानों की आमदन में वृद्धि होगी। वहीं मौजूदा खेती संकट से बाहर निकलने में भी सहायक सिद्ध होगा। बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों को नुकसान हुए घरों का सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर पंद्रह दिन में पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए है।

इस दौरान उन्होंने गांव दोदा में माई भागो विद्या स्कीम के तहत 24 छात्राओं को साइकिल वितरित की और दस मेधावी विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये प्रति नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव शेख, मनियांवाला, समाघ, गिलजेवाला, खुन्नण खुर्द, कोठे सुरगापुरी, चक्क गिलजेवाला, दूहेवाला, दोदा में सियासी संघर्ष के दौरान पंथक मोर्चों में जेल काटने और शिअद की तरक्की में योगदान देने वाले बुजुर्गों को सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद परमजीत कौर गुलशन, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जत्थेदार दियाल सिंह कोलियांवाली, नवतेज सिंह काउणी, गुरपाल सिंह गोरा, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा और डीसी परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें