फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनीं

Sat, 31 Oct 2026 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने शनिवार को नंगल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात कर खरीद व्यवस्था व उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि अनाज मंडियां प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद, उठान, भुगतान और बुनियादी सुविधाओं का समय पर समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आढ़ती वर्ग को किसानों और सरकारी खरीद के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। शर्मा ने कहा, मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार, किसानों की सुविधा और आढ़तियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। इस अवसर पर राजिंदर कुमार, रमन शर्मा और अजय कपिला सहित कई भाजपा नेता व आढ़ती प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें