फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता भैणी लापता, भाखड़ा नहर के पास मिली स्कूटी और चप्पलें

Sun, 09 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (श्री आनंदपुर साहिब/रोपड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल के जनरल काउंसिल सदस्य जगतार सिंह भैणी शनिवार से लापता हैं। भाखड़ा नहर के पास उनकी स्कूटी और चप्पलें मिली हैं। पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जगतार सिंह भैणी दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा के नजदीकी हैं। भैणी पर एसजीपीसी की एक जमीन और एक झगड़े के मामले में इरादा-ए-कत्ल व अन्य धाराओं में मामले दर्ज थे। इसके कारण उन्हें कई दिन जेल में काटने पड़े थे। भैणी ने इन मामलों के पीछे राजनीतिक रंजिश कारण बताया था।

साथ ही गठबंधन नेताओं पर भी दोष लगाए थे। जगतार सिंह भैणी इन मामलों को लेकर कई दिनों से परेशान थे। श्री आनंदपुर साहिब के एसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि भैणी के लापता होने को लेकर पुलिस गंभीर है। नहर में गोताखोर सुराग तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस हर तरह की कोशिश में जुटी हुई है। अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें