फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने किया दो करोड़ का घोटाला: लुधियाना पुलिस ने दर्ज किया केस, पीएसपीसीएल का जूनियर इंजीनियर फरार

Thu, 09 Apr 2026 06:23 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में पावरकाम के जेई ने बड़ा घोटाला किया है। पुलिस ने जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि जेई ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का सामान निकाल लिया, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।  
विज्ञापन
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) लुधियाना के सरींह (आलमगीर) उप-मंडल में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने वाले जिम्मेदार अधिकारी ने ही घोटाले को अंजाम दिया। विभाग के भीतर हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जूनियर इंजीनियर (जेई) तनुज के खिलाफ दो करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उस पर आरोप है कि उसने पिछले चार वर्षों में स्टोर से सामान की खुर्द-बुर्द कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। विभागीय ऑडिट के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच आरोपी जेई तनुज ने स्टोर से बड़ी मात्रा में उपकरण और अन्य सामान निकाले लेकिन जब रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो 2,07,57,200 रुपये का सामान गायब मिला।

लंबे समय तक चले इस घोटाले में आरोपी के पास सामान की रिकवरी या क्लीयरेंस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। विभाग द्वारा कई बार मौका दिए जाने के बावजूद जब हिसाब नहीं मिला तो उच्च अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत की। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस बड़े घोटाले में अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल थे। 6 अप्रैल को औपचारिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ करोड़ों रुपये की रिकवरी में जुटी हुई है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें