फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्वास्थ्य जांच कर बुजुर्गों को दिया चिकित्सा परामर्श

Fri, 06 Nov 2026 04:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने साडे बुजुर्ग-साडा मान अभियान के तहत गांव उगोके में एक विशेष मेडिकल एवं जागरूकता कैंप लगाया। इसमें बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और कानूनी अधिकार जैसी सेवाएं दी गईं।
विज्ञापन

जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तेजवासप्रीत कौर ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंखों की जांच, गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच और मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया। बुजुर्गों को बढ़ती साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि ठग बच्चों के मुसीबत में होने का डर दिखाकर ओटीपी मांगते हैं और बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। तेजवासप्रीत कौर ने ऐसे फोन कॉल से सतर्क रहने और ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की। ऐसे में उन्हें संपत्ति वापस लेने के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें