फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने करना था घेराव, जुझार ने सड़कों से हटाई बसें

Fri, 08 Jul 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में वस माफिया के खिलाफ रोष प्रर्दशन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की तरफ से जुझार कंपनी की बसों के घेराव की घोषणा से डरे बस मालिकों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद फिरोजपुर-लुधियाना रूट पर दौड़ने वाली कंपनी की बसों को सड़कों से हटा लिया। 
विज्ञापन


जगरांव के पास जुझार बस कंपनी की एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो बहनों सृष्टि (7) और सुनेहा (12) की 13 जून 2016 को मौत हो गई थी। आरोपी को सजा दिलवाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग पर प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने जुझार कंपनी की बसों के घेराव की घोषणा की थी। 

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तय समय अनुसार लीना टपारिया की अध्यक्षता में पीड़ित परिवार के साथ फिरोजपुर रोड के अयाली चौक में जुझार बसों के घेराव के लिए मोर्चा संभाल लिया। चंद मिनटों में ही जुझार के संचालकों ने इस रूट पर चलने वाली बसों को बद्दोवाल के पास खाली करवाकर सवारियों को दूसरी कंपनियों की बसों में बैठाया और बसें सड़कों से हटा ली।
विज्ञापन


जब महिला कांग्रेस को इस बात का पता चला तो उन्होंने बद्दोवाल की तरफ कूच किया। वहां पर भी कंपनी की बसें नहीं मिली। दो घंटे तक महिला कांग्रेस  सड़क पर कंपनी की बसों को रोकने के लिए अडिग रही। 

सूचना मिलने पर डीसी कार्यालय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया को फोन कर बातचीत के लिए सर्किट हाउस बुलाया गया। वहां पर जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम डॉ. रिचा सौपाल और पुलिस प्रशासन की तरफ से एडीसीपी-1 जोगिन्द्र सिंह ने लीना टपारिया व मृतक लड़कियों के परिजनों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजे के लिए प्रशासन ने सोमवार तक मुख्यमंत्री से बातचीत करने का समय मांगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मामले को लटकाने के प्रयास किए तो महिला कांग्रेस प्रदेश भर में जुझार बसों का घेराव करेगी। 

इस अवसर पर मृतक लड़कियों के पिता बर्नाड राजू, माता परमजीत कौर, भाई कर्ण, महिला कांग्रेस से शीला मसीह, गुरप्रीत सिद्धू, अलका मल्होत्रा, राधा सहगल, रमेश कौर, अनिता भल्ला, सुषमा पुरी, नीलम ढींगड़ा, चांद रानी, मीना रानी, सुनीता वर्मा, मीना मलिक, रविंदर बेदी, वृंदा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस महासचिव केके बावा और लुधियाना देहाती कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदेव सिंह लापरां उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें