फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा कर्मियों का हरसिमरत बादल पर फूटा गुस्सा

Sun, 24 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में जाम लगाते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बल्लूआणा में रविवार को जब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संगत दर्शन कर रही थी तो सहकारी सभाओं के कर्मियों ने बठिंडा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और हरसिमरत कौर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उक्त प्रदर्शनकारियों को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन वे अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अडे़ रहे।
विज्ञापन


कर्मियों ने दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया, खबर लिखे जाने तक धरना जारी था। कुछ दिन पहले जिले के गांव झुंबा में संगत दर्शन करने पहुंची हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ समागम के दौरान ही मांगों पर सहकारी सभाओें के कर्मियों ने नारेबाजी कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 37 कर्मियों को  गिरफ्तार कर लिया था। 

उधर, जिले के गांव बीड बहमण और बहमण दिवाना की पंचायत ने हरसिमरत कौर बादल पर उन्हें संगत दर्शन में बुलाकर बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं। गांव की महिला सरपंच चरणजीत कौर, पंच गुरजीत सिंह, पंच जुगराज सिंह और महिला पंच जसवीर कौर ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें संगत दर्शन में बुलाया गया, फिर वहां केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बेइज्जत करते हुए कहा कि वे तो कांग्रेसी हैं, इसलिए उनके लिए कोई ग्रांट नहीं है। अगर ग्रांट लेनी है तो कसम खाओ कि आप अकाली दल की सहायता करेंगे।
विज्ञापन


हरसिमरत ने 84 दंगों के लिए कांग्रेस को आरोपी ठहराया
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को जहां 84 दंगों के लिए कांग्रेस को आरोपी ठहराया। वहीं कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान श्री दरबार साहिब पर हुए हमले से संबंधित फाइलें जनतक होनी चाहिए। इससे लोगों के सामने सच लाया जा सके। गांव दयोन में संगत दर्शन के दौरान हरसिमरत बादल ने बुलाडेवाला और बुर्ज महमा की पंचायतों को विकास कार्य की ग्रांट बांटी।

पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हालत मजबूत है। उन्होंने विरोधी पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि वह हर बात पर राजनीतिक लाभ प्राप्त करने को घटिया प्रचार करना बंद करें। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर किए गए नए हलफनामे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव वर्ष के चलते आम आदमी पार्टी की ओर से की जा रही दोगली राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी के मसले पर आप की ओर से गिरगिट की तरह रंग बदलना यह साबित करता है कि यह पार्टी और इसकी लीडरशिप प्रदेश में कुछ और दिल्ली में जाकर कुछ और हो जाते है। इससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें