फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी पर भड़के परिजन, प्रदर्शन

Sat, 19 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
कुछ निजी स्कूलों की मनमानी पर भड़के जिले के गांव गिल्लपत्ती, भोखड़ा, खयालीवाला, गंगा समेत विभिन्न गांवों के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों को साथ लेकर पेरेंट्स एसोसिएशन बठिंडा के अध्यक्ष गुरविंदर शर्मा के नेतृत्व में एक निजी स्कूल के समक्ष धरना लगाया। धरने का पता चलने पर पहुंची स्कूल मैनेजमेंट ने एसोसिएशन की दो मांगों को जल्द मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


एसो. अध्यक्ष शर्मा व सचिव सतीश अग्रवाल ने बताया कि निजी स्कूल प्रबंधक मनमानियां बंद नहीं कर रहे हैं। अभिभावकों की जेबें काटी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त स्कूल एक ही दुकान से बच्चों को महंगे भाव में किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी समय स्कूलों की बेहतरी हेतु दान स्वरूप ली जानी दान परंपरा आज ‘अवैध डोनेशन वसूली’ में बदल चुकी है और इसकी आड़ में कुछ निजी स्कूल धक्केशाही कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर पहुंची स्कूल मैनेेजमेंट कमेटी ने एसोसिएशन की दो मांगों को जल्द मानने का आश्वासन देते हुए एसोसिएशन कर धरना समाप्त करवाया। इस के अलावा आदर्श नगर स्थित एक निजी स्कूल को जब बच्चों के अभिभावक ताला लगाने लगे तो मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों के परिजनों से दो दिन समय का मांग कर स्कूल को ताला लगने से बचा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें