फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रधान खन्ना के खिलाफ प्रदर्शन 

Sat, 11 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
खन्ना में प्रदर्शन करते परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंसिल पार्क में शुक्रवार को आत्महत्या करने वाले मनदीप सिंह के परिजनों ने शनिवार को आरोपी पूर्व कांग्रेस ब्लाक प्रधान अशोक तिवाड़ी के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद लोग मनदीप के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। श्मशान घाट का रास्ता आरोपी के घर से होकर जाता है। जैसे ही लोग आरोपी के घर के पास गुजरे तो मृतक के परिजन भड़क गए और वहीं पर शव रखकर आरोपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता तब तक मनदीप का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राज कुमार जल्होत्रा और सिटी थाना के एसएचओ सुखराज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी जल्होत्रा ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने धरना उठा लिया और वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।  
विज्ञापन


यह था मामला 
नई आबादी निवासी मनदीप सिंह ने शुक्रवार को ही छोले भटूरे का काम शुरू किया था और उसी दिन आरोपी ने नगर काउंसिल से शिकायत कर उसका काम बंद करवा दिया। इसे मनदीप सिंह सहन नहीं कर सका। वह काउंसिल के पार्क में गया और वहां जहर निगल लिया।

पार्क में सैर कर रहे लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। मनदीप सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके शव को खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी जेब से कुछ कागज मिले। उनमें एक सुसाइड नोट था।

यह लिखा था सुसाइड नोट में 
सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अशोक तिवाड़ी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। बाय-बाय माम एंड माई वाइफ एंड माई स्वीट सन ओशनप्रीत।

--कोट--
आरोपी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छापेमारी के लिए उसके घर गई थी, लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुखराज सिंह, एसएचओ, सिटी थाना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें