फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में समूह पल्लेदारों का धरना, नारेबाजी

Tue, 15 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन करते पल्लेदार यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के समूह पल्लेदारों ने मंगलवार को सरकार की ओर से बनाई गई नई पॉलिसी के विरोध में प्रदेेश सरकार के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन के नेता जसबीर सिंह ने बताया कि वे प्रदेश की फूड एजेंसियों में लगातार बीते कई सालों सेे काम करते आ रहे हैं। इसके तहत कुछ समय पहले एजेंसियों के अधिकारियों और फूड मंत्री ने पल्लेदारों के काम के लिए नई पॉलिसी बनाने से पहले उनके साथ बैठकें भी की गई थी।
विज्ञापन


इसमें अधिकारियों व मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि पल्लेदारों की जो मांगें हैं उन पर गौर किया जाएगा। बाद में नई पॉलिसी को लागूू किया जाएगा। वहीं एजेंसियों के अधिकारियों व मंत्री ने बिना उनसे संपर्क किए उनकी मांगों पर बिना गौर किए उनके काम केप्रति नई पॉलिसी बना दी जो पल्लेदारों के हक में नहीं जाती। उक्त यूनियन ने मांग की है कि प्रदेश सरकार नई बनाई पॉलिसी को रद्द कर उनकी मांगों की तरफ ध्यान दे। अगर उनकी मांगें न मानी गई तो वह सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें