फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कारोबारी भूख हड़ताल पर बैठे

Mon, 04 Apr 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार एसोसिएशन की हड़ताल के 34 दिन बाद भी लाखों सराफा कारोबारी बुलंद हौसलों के साथ एक्साइज ड्यूटी के विरोध में कारोबार ठप कर मजबूती के साथ डटे रहे। कॉलेज रोड पर चल रही क्रमवार भूख हड़ताल में दीपक रेहान, रोहन वर्मा, अश्वनी कड़वल, कुमार सूद और अश्वनी गोगना भूख हड़ताल पर बैठे। 
विज्ञापन



एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी ने एक्साइज ड्यूटी समाप्त होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की हठधर्मी के चलते पंजाब में सराफा कारोबार से जुड़े करीब 3.50 लाख लोग बेरोजगारी की तरफ बढ़ रहे हैं। 3.50 लाख लोगों के साथ करीब 12 लाख से ज्यादा लोग दो वक्त की रोटी के निवाले को तरस रहे हैं।

इसके बावजूद केंद्रीय वित्त मंत्री बेशर्मी के साथ स्वर्णकारों की 34 दिन से चल रही हड़ताल को नजरअंदाज कर लाखों परिवारों को भूखे मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जेटली ने हठधर्मी जारी रखी तो स्वर्णकार अनिश्चितकालीन समय तक कारोबार ठप कर संघर्ष को जारी रखेंगे। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, काला धीर, विमल भंडारी, मनप्रीत सिंह, राकेश भोला, बलविंदर सिंह, अशविंदर सिंह, महिंदर वर्मा, सुखविंदर सिंह, रमेश वर्मा, हरी सिंह, ओम प्रकाश ढांडा, रतन वर्मा, संजीव धीर, मुनीष चोपड़ा, कमल ढांडा, स्वर्ण सिंह, प्रेम भंडारी, गुरमीत सिंह, अमरदीप सिंह, दर्शन लाल जैन, रजिंदर वर्मा, कपिल सेखड़ी, हरविंदर कुमार, दलजिंदर और राकेश कुमार हैप्पी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें